फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में जान से मारने का आरोप

Sun, 20 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हरदू में पूर्व विधायक के भाई पर चुनावी रंजिश में जान से मारने की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन


ग्राम हरदू निवासी यशपाल पुत्र बलवंत यादव ने बताया है कि बीती रात वह अपने घर में बैठा था। उसी दौरान पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव के भाई चंद्रप्रकाश अपने एक अन्य साथी के साथ आए। चुनावी रंजिश के चलते वह लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त प्रधान पति चंद्रप्रकाश ने उसके ऊपर फायर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि गोली उसके पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश में उनके भाई को फर्जी तरीके से फंसाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें