फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी की शादी

Tue, 27 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिबियापुर समेत आसपास कई स्थानों पर टेसू-झेंझी का विवाह संपन्न हुआ। कुछ स्थानों पर सोमवार को और कुछ स्थानों पर मंगलवार को इसका आयोजन हुआ। माना जाता है कि टेसू-झेंझी के विवाह के साथ ही सहालग की शुरुआत हो जाती है।
विज्ञापन


नगर के कलक्टरी रोड के वाशिंदों ने सोमवार शाम टेसू राजा और झेझी का विवाह धूमधाम से कराया। इस दौरान टेसू राजा की बारात धूमधाम से सड़कों पर गुजरी। बारात में डीजे पर बाराती झूमते नाचते गुजरे। इसके बाद रज्जू मिश्रा के घर झेंझी का विवाह हुआ। विभिन्न मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई शादी में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

बारात की अगवानी से लेकर लोगों के लिए कई प्रकार के व्यंजन परोसे गए। इधर, पूजा मैरिज होम चौथा मील रामगढ़ में मंगलवार शाम टेसू-झेंझी का विवाह हुआ। यहां कार्यक्रम संयोजक गंगाराम राजपूत समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। लोगों के अनुसार यह आयोजन नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें