फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटकी मिली युवती की शिनाख्त नहीं

Sun, 14 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सिंचाई विभाग कार्यालय के पास पेड़ पर फंंदे से लटकी मिली युवती की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए पड़ोसी जिलों के थानों से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर उसकी आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया था। स्थानीय लोगों द्वारा उसकी शिनाख्त न कर पाने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
इसके अलावा पुलिस ने पड़ोसी जिलों कन्नौज, इटावा व कानपुर देहात के थानों में भी मृतका का फोटो भेजकर जानकारी मांगी है। इसके बावजूद अब तक उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। उप निरीक्षक नेम सिंह ने बताया कि रविवार की 72 घंटे हो जाएंगे, युवती के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें