फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गलन भरी सर्दी अभी और बढ़ेगी

Sat, 20 Dec 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29- कोहरे के बीच निकलते वाहन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। जिले में कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बीते तीन दिनों से घना कोहरा छाये रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भी कोहरे के चलते धूप नहीं निकली। वहीं रविवार को भी कोहरा छाये रहने के साथ ही गलन भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरा, ठंडी हवाएं और रात में तेज ठंड की वजह से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। कोहरे के चलते हाईवे पर रफ्तार भी धीमी रही। लगातार तीन दिनों से तेज ठंड पड़ रही। चिकित्सक भी बच्चों और बुजुर्गों का सर्दी में खास बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी सर्दी लोगों को परेशान करेगी। वहीं कोहरा छाये रहने से आवागमन में भी परेशानी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें