फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी के हाथों पुत्र को पिटते देख पिता को लगा सदमा, मौत

Sat, 18 Aug 2018 12:06 AM IST
नशेड़ी के हाथों पुत्र को पिटते देख पिता को लगा सदमा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्ले का पुरवा में किशोर बेटे को अपनी आंखों के सामने नशेड़ी के हाथों पिटते देख पिता को सदमा लग गया। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कल्ले का पुरवा निवासी रामप्रकाश (56) का पुत्र कन्हैया (17) गुरुवार की शाम गांव में एक जगह बैठा था। वहीं पर गांव लालपुर का निवासी एक युवक नशे में धुत बैठा हुआ था। उसने कन्हैया से गांव की ही एक दुकान से तंबाकू मंगाई। कन्हैया किसी दूसरे ब्रांड की तंबाकू ले आया। इस पर युवक बौखला गया और कन्हैया को डंडे, लात-घूसों से पीटने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कन्हैया के पिता को दी। पिता रामप्रकाश बेटे को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। नशेड़ी के हाथों बेटे को पिटते और उसकी चीख पुकार सुनकर पिता को सदमा लग गया। वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच हमलावर वहां से भाग खड़ा हुआ। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मारपीट में जख्मी कन्हैया और उसके पिता रामप्रकास को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामप्रकाश ने दम तोड़ दिया।
रामप्रकाश के भाई अहिबरन सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया तहरीर नहीं आई है। बेटे का किसी से विवाद देखकर रामप्रकाश की सदमे से मौत की सूचना मिली थी। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें