फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत पर सोता रहा परिवार, नकदी-जेवर ले गए चोर

Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 01 एयूआरपी 10 चोरी की जानकारी देती महिला। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। तैयबपुर पतरा गांव में चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान घरवाले छत पर सोते रहे और चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर व नकदी ले गए। घरवालों ने सुबह जागने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तैयबपुर पतरा निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे पतरा बंबा रोड पर है। रविवार रात वह परिवार के साथ छत पर सोए थे। देर रात बारिश होने पर वह छत पर बने कमरे में चले गए।
इस दौरान चोर किसी तरह बाउंड्री फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने अंदर के कमरे में लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़ कर 80 हजार रुपये कीमत की सोने की दो अंगूठी व 10 हजार रुपये नकद पार कर दिए।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे उठे तो कमरा खुला देख वह सन्न रह गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गांव की नीरज देवी, आनंद देवी, मनोज कुमारी, जीतू, अशोक और शैलेन्द्र आदि ने बताया कि करीब 15 दिन से गांव में चोरों के होने से ग्रामीण जगराता कर रहे हैं। इसके बाद भी चोरी की घटना हो गई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें