फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सोते रहे परिजन, 20 लाख के जेवर चुरा ले गए चोर

Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कृपाल सिंह से घटना की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : कृपाल सिंह से घटना की जानकारी करती पुलिस।
विज्ञापन
अयाना। कुआंगांव में शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिजन अपने कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन

सुबह कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची युवती ने सामान बिखरा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच की।
कुआंगांव निवासी कृपाल सिंह के दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर वह बहू नीलम, पौत्री छाया के साथ रहते हैं। कृपाल सिंह ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद बहू व पौत्री अपने कमरे में सोने चली गई थीं।
इसके बाद वह अपने कमरे में सो गए। देर रात चोर पीछे से छत पर चढ़े और जीने के रास्ते से आंगन में उतर आए। चोर बहू के कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 10 अंगूठी, हार, जंजीर, झुमके सहित 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह पौत्री छाया कमरे का दरवाजा खोलकर झाड़ू लगाने गई तो उसे अलमारी का लॉक टूटा मिला। कमरे में जेवरात के खाली डिब्बे बिखरे देखे। चोर घर से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अजीतमल अशोक कुमार व थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। उधर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें