फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 432 गांव... आग बुझाने के लिए एक दमकल गाड़ी

Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिधूना के हरदू फायर स्टेशन में खड़ा दमकल का वाहन। - फोटो : बिधूना के हरदू फायर स्टेशन में खड़ा दमकल का वाहन।
विज्ञापन
बिधूना। गर्मी की दस्तक के साथ ही आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। ऐसे में तहसील बिधूना क्षेत्र के सात थानों के अंतर्गत 432 गांवों में कहीं आग लग जाए तो बचाव कार्य के लिए दमकल की मात्र एक ही गाड़ी मिल सकेगी।
विज्ञापन

असल में घटना होने पर दमकल विभाग के पास हरदू फायर स्टेशन पर महज एक गाड़ी ही है। कभी-कभी एक साथ दो जगह घटना होने पर गेल व एनटीपीसी से गाड़ियों को बुलाना पड़ता है।


बेला क्षेत्र के गांव हरदू में अग्निशमन विभाग का केंद्र है। यहां व्यवस्थाओं के नाम पर दमकल टीम के पास महज एक ही वाहन है। हरदू अग्निशमन केंद्र के दायरे में तहसील बिधूना क्षेत्र के सात थानों के तहत बिधूना, बेला, सहार, सहायल, अछल्दा, कुदरकोट व एरवाकटरा थाना क्षेत्र के 432 बड़े गांव आते हैं।
विज्ञापन

यहां स्थानीय लोगों की मांग भी है कि दमकल के वाहन बढ़ाए जाएं। ताकि आग की घटना होने पर जल्द राहत मिल सके। वहीं बिधूना तहसील परिसर पर एक दमकल की गाड़ी खड़ी कराई जाए। जिससे बिधूना से एरवाकटरा कुदरकोट, अल्छदा क्षेत्र की आग की घटनाओं पर दमकल की गाड़ी कम समय में पहुंचकर आग पर काबू पा सकेगी।



तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाएं, देर से पहुंच रही मदद

केस-01 : कुदरकोट थाना क्षेत्र में 31 मार्च को दोपहर बाद अचानक हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की लगभग 20 बीघा खेत की फसल जल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई लेकिन दमकल की गाड़ी देर से पहुंच सकी।
केस-02 : बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर में राजीव की झोपड़ी में आग लगने लगने से लगभग तीन लाख का नुकसान हो गया। गृहस्थी के सामन के साथ नकदी व जेवरात आदि जल गए।


केस-03 एरवाकटरा ब्लाॅक गेट के पास चार अप्रैल को टायर गोदाम में आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद भी दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची थी। ज्यादा दूरी की वजह कर समय से नहीं पहुंच सकी थी।
केस-04 : सहार थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में गेहूं की फसल में आग लगने से चार किसानों की लगभग 14 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल से आग पर काबू पाया जा सका था।




जिम्मेदार बोले-ब्लॉकों में तलाशी जा रही जमीन
सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 20 किमी के तहत फायर स्टेशन का मानक है। उसी के तहत गाड़ी फायर स्टेशन पर खड़ी रहती है। पहले फायर स्टेशन न होने से गाड़ी तहसील में विकल्प के रूप में खड़ी होती थी।
अब फायर स्टेशन बन गया है। बताया कि ब्लाॅक स्तर पर फायर स्टेशन के बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। अगर ब्लाॅक स्तर पर जगह मिलेगी तो शासन को प्रस्ताव भेजकर फायर स्टेशन बनाने की मांग होगी। जिससे दूरी की सभी समस्या खत्म हो जाएगी। जितनी जल्द जगह मिलेगी उसी के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें