फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में घुस परिवार को पीटा, तीन महिलाआें समेत आठ घायल

Sat, 17 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गांव पलिया में गुरुवार देर रात मजदूरी मांगने पर लकड़ी ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ एक घर में घुस कर सदस्यों की पिटाई कर दी। मारपीट में तीन महिलाआें समेत आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी में छह घायलों की नाजुक हालत देख डॉक्टर ने सैफई रेफर किया।
विज्ञापन

थाना बेला क्षेत्र के गांव पलिया निवासी लकड़ी ठेकेदार ने करीब आठ दिन पहले गांव के ही राम अवतार के बेटों व भाइयों से डोडापुर में पेड़ खरीदे थे और उन्हें कटवाया था। इसके बाद किसी को मजदूरी नहीं दी थी। मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने बिना पैसे दिए मजदूर बलवीर को मारपीट कर भगा दिया था।
गुरुवार रात मजदूर बलवीर व राजीव दोबारा मजदूरी मांगने ठेकेदार के घर गए तो उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनसे अभद्रता की। बाद में घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट में रामअवतार, भैयालाल व राम अवतार के बेटे राजीव (42), बलवीर (45), शिव करन, राजीव की पत्नी मायादेवी, शिव करन की पत्नी पूजा और बलवीर की बेटी राखी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज किया गया। घायल पूजा व बलवीर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य छह को सैफई रेफर किया।
बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें