फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसानों की बेरुखी से सरकारी गेहूं केंद्र सन्नाटे में

Sat, 17 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
तेजपुर क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : तेजपुर क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र में दो अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। अब तक एक भी केंद्र तीन हजार क्विंटल गेहूं खरीद का आंकड़ा पार नहीं कर सका है। किसानों की बेरुखी से सरकारी खरीद केंद्र सन्नाटे में हैं। हालांकि खरीद 15 जून तक होनी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि गेहूं का समर्थन मूल्य बाजार भाव से कम है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं का खरीद मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि बाजार भाव 2480 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। ऐसे में किसान आढ़तियों को अपना गेहूं बेच रहे हैं।
किसानों का कहना है कि सरकारी बिक्री केंद्र में पैसा भी कम मिल रहा है और नकद भुगतान नहीं मिलता। जबकि आढ़तों पर मूल्य ज्यादा है और तुरंत भुगतान भी मिल रहा है। सरकारी नियम के अनुसार स्थानीय मंडी समिति में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत गेहूं की खरीद हो रही है।
विज्ञापन

ताजपुर में पीसीएफ के गेहूं खरीद प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर 29 सौ से अधिक किसानों का गेंहू खरीदा जा चुका है। तीन दिन से कोई किसान केंद्र पर गेहूं बेचने नहीं आया है।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामनरायन व खरीद केंद्र प्रथम के प्रभारी ने बताया कि किसानों का गेहूं खरीदने के लिए गांव -गांव मोबाइल क्रय केंद्र के तहत किसानों गेहूं खरीदना था। बिधूना क्षेत्र में गेहूं नहीं खरीदा जा सका है।
बताया कि खाद्य विभाग के उप मंडी बिधूना में बने केंद्र संख्या दो में खरीद की गई है। प्रथम केंद्र में लगभग 22 सौ क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका हैं, वहीं द्वितीय केंद्र प्रभारी बलिराज ने बताया कि इस केंद्र पर 29 सौ 59 क्विंटल खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें