फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कातिल मां के मासूम बेटे को परिवार ने रखने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कातिल मां के पांच साल के मासूम बेटे को रखने से परिवार ने इन्कार कर दिया। जानकारी के बाद अनाथ आश्रम में रखने के लिए थानाध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की 10 जनवरी को हत्या करा दी थी। मामले में पुलिस हत्यारोपी पत्नी उसके प्रेमी सहित तीन को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी शैलेंद्र की 10 जनवरी को पत्नी अर्चना ने रिश्ते के देवर व प्रेमी अवनीश और उसके साथी से मिलकर गला कसकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन बाद जेल भेज दिया था। पिता की हत्या और कातिल मां के जेल जाने के बाद पांच साल का बेटा अब अनाथ हो गया। घटना के बाद परिवार के बाबा मान सिंह फिलहाल अपने पास उसे रखे हैं लेकिन उनके परिजन इस बात से नाराज हैं। इसकी जानकारी थाना पुलिस को मिलने के बाद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने अनाथ आश्रम भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार कर डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी को भेजी है।
शैलेंद्र के पिता 30 साल पहले घर से लापता हो गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला। कुछ दिन बाद मां की मौत हो जाने के बाद शैलेंद्र को ताऊ मान सिंह ने पाला था। शैलेंद्र की मौत के बाद अब मासूम बेटा फिलहाल मान सिंह के घर पर है।
विज्ञापन

शैलेंद्र के पिता के नाम है पांच बीघा जमीन
शैलेंद्र के पिता लापता होने के बाद घर नहीं आए। ऐसे में उनकी पांच बीघा जमीन अभी भी उनके नाम है। पिता के लापता होने के बाद मां की भी मौत हो गई थी। वह प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें