असेनी-पनकी बिजली लाइन के ऊपर से कानपुर लखनऊ बिजली लाइन क्रास होने के कारण 132 केवी असेनी सबस्टेशन पर बिजली गुल रही। इस कारण असेनी सबस्टेशन से संबद्ध जिले के कई फीडरों पर पूरे दिन बिजली नहीं आई। असेनी सबस्टेशन के जेई यशवीर कुमार ने शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
असेनी-पनकी बिजली लाइन के ऊपर से कानपुर लखनऊ लाइन क्रास हो रही है। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाइनें क्रास होने के कारण दो दिनों तक बिजली बंद रहने का आदेश था। शनिवार सुबह आठ बजे असेनी सबस्टेशन पर बिजली बंद हो गई। इसके बाद दिबियापुर, केशमपुर, अयाना समेत कई फीडरों की बिजली गुल हो गई। असेनी सबस्टेशन के अवर अभियंता यशवीर कुमार का कहना है कि पूर्व में दो दिन तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक असेनी सबस्टेशन की बिजली बंद रहने का आदेश था।
परंतु लाइन क्रास का काम एक दिन में ही पूरा कर लिए जाने के कारण अब रविवार को बिजली आपूर्ति नहीं कटेगी। हालांकि इसके चलते शनिवार शाम 6 बजे के बाद भी देर शाम तक बिजली गुल रहेगी। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।