फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गौरैया तालाब की बदलेगी सूरत

Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मोहल्ला आर्यनगर का गौरैया तालाब। - फोटो : मोहल्ला आर्यनगर का गौरैया तालाब।
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला आर्यनगर के गौरैया तालाब का कायाकल्प होगा। यहां पत्थर भी लगाए जाएंगे। तालाब की चारदीवारी का भी रंग-रोगन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर करीब 32 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। नगर पालिका परिषद ने तालाब सुंदरीकरण की कवायद शुरू कर दी है। मोहल्ला आर्यनगर में नगर पालिका परिषद ने खूबसूरत पार्क विकसित किए। इसे गौरैया तालाब के नाम से जाना पहचाना जाता है।
इस पार्क में बनाए गए दो में एक तालाब को संवारने के बाद उनमें ट्यूबवेल से पानी भरवाया गया था। जबकि दूसरा कच्चा तालाब अधूरा है। पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पॉथ-वे भी बनाया गया। तालाब की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चारों तरफ पेड़-पौधे रोपे गए। तालाब को बिजली की रोशनी से जगमगाया भी गया।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में यहां के गौरैया तालाब पर बच्चों व बुजुर्गों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन कुछ समय से रखरखाव केे अभाव में यहां बदहाली छा गई। स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से तालाब के सुंदरीकरण की मांग की जा रही थी। मांग को देख नगर पालिका परिषद ने गौरैया तालाब को संवारने की योजना बनाई है।
कार्ययोजना के मुताबिक यहां के तालाब के समतलीकरण के संग अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इनके अलावा पक्के और कच्चे तालाबों का रंगरोगन भी किया जाएगा। सभी कार्य 15वें वित्त आयोग मद से कराए जाएंगे। तालाब सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरैया तालाब के सुंदरीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई। इसके लिए वहां पर कच्चे तालाब को समतल करने के बजाए अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। टेंडर होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
- अनूप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें