फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 299 क्विंटल गेहूं लेकर अलीगढ़ गया चालक माल समेत लापता

Thu, 28 Nov 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंडी समिति से 299 क्विंटल गेहूं लेकर अलीगढ़ रवाना हुआ चालक माल समेत लापता हो गया। पीड़ित आढ़ती ने सदर कोतवाली में चालक पर माल चोरी कर कहीं बेचने का आरोप लगाया। आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी राजेश विश्नोई ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंडी में उसकी आढ़त है। 22 नवंबर 2024 को 299 क्विंटल गेहूं अलीगढ़ मलूक चंद्र रोलर फ्लोर मिल के लिए ट्रांसपोर्टर बांके बिहारी उपेंद्र कुमार और अभिषेक पाठक की गाड़ी जिसका मालिक नेहा अरोरा है से भेजा था। गाड़ी को चालक जगदीश लेकर गया था, लेकिन अभी तक माल अलीगढ़ के पते पर नहीं पहुंचा है। चालक का मोबाइल भी बंद जा रहा है।
पीड़ित आढ़ती ने ट्रक में मौजूद 299 क्विंटल गेहूं को चालक पर चोरी करके कहीं बेचने के लिए ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें