फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टूटा पॉश कॉलोनी का ख्वाब, नाला चोक, सड़कें तालाब

Sun, 06 Jul 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सड़क पर कई फुट गहरे गड्ढे में भरे पानी से निकलता बाइक सवार। - फोटो : सड़क पर कई फुट गहरे गड्ढे में भरे पानी से निकलता बाइक सवार।
विज्ञापन
औरैया। पॉश आवास विकास कॉलोनी में बदतर हालात हैं। मुख्य सड़कों पर तीन फुट तक पानी भरा है। घर की चौखट पर जलभराव से घर से निकलना दूभर है।
विज्ञापन

नालियां व नाले सिल्ट से भरे पड़े हैं। सीवर लाइन पूरी तरह चोक हो गई है। इससे इस पॉश कॉलोनी में सुविधाआें का ख्वाब टूट चुका है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आवास विकास योजना में वर्ष 1990 के आसपास औरैया को शामिल किया गया था। शुुरुआती दिनों में योजना में कुछ कॉलोनियों का निर्माण कराया गया था, लेकिन लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। इससे इनकी कई कॉलोनियां खाली पड़ी रही।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में औरैया को जब जिले का दर्जा मिला तो पुलिस ने खाली पड़ी कॉलोनियों में रिजर्व पुलिस लाइन की स्थापना कर दी। पास में ही एलआईसी का दफ्तर खुल गया। तब यहां लोगों ने मकान बनवाने की हिम्मत जुटाई।
इसके बाद यहां डॉक्टर, शिक्षक, नेता, व्यापारी आदि लोगों ने जगह आवंटित कराकर कोठियां व अच्छे मकान बनवा लिए। इन लोगों को उम्मीद थी कि यह पॉश कॉलोनी के रूप में विकसित होगी। यहां मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। मौजूदा समय में इस कॉलोनी का हाल मलिन बस्ती से भी बदतर है।
प्लॉटों में भरा पानी
नगर पालिका इंटर कॉलेज के पीछे से आवास विकास की तरफ जाने वाले नाले में सिल्ट भरी पड़ी है। जलनिकासी ठप होने से बरसात व घरों का पानी सड़क व खाली भरे प्लॉटों में भरा हुआ है। इससे सड़ांध फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं।
दरवाजों पर गंदा पानी भरा
आवास विकास की मुख्य सड़क पर गौरैया तालाब के पीछे बने मकानों की गलियां तालाब बनी हुई हैं। नाला में सिल्ट जमा होने व नाला ऊंचा होने से जल निकासी बंद है। दरवाजों पर गंदा पानी भरने से घरों से निकलना संभव नहीं है। जय सिंह व मान सिंह कुशवाहा का कहना है कि कीड़े मकौड़े घर में घुस रहे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है।
तीन फुट गहरे गड्ढे हैं
गौरैया तालाब के पीछे से पुलिस लाइन व एलआईसी दफ्तर जाने वाला मुख्य मार्ग तालाब बन गया है। दो से तीन फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बाइक सवार व साइकिल सवार गिर रहे हैं। पैदल निकलने का रास्ता तक बंद है। किनारे बने नाले कीचड़ व गंदगी से लबालब है। खाली पड़े प्लॉटों में जलभराव होने से सड़ांध फैल रही है।
विज्ञापन

आवास विकास को अवस्थापना मद में दो करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इस मद से सीवर, नाला व सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। सबसे बड़ी समस्या सीवर चोक होने की है। सबसे पहले सीवर पर कार्य किया जाएगा। हालांकि समस्या को देखते हुए जलभराव वाली सड़क पर मलबा डलवाकर जल्द आवागमन सुगम करने का प्रयास किया जाएगा।
- अभिषेक राज, अधीक्षण अभियंता आवास विकास योजना औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें