फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन महीने से खुला पड़ा नाला, राहगीरों को परेशानी

Thu, 25 Sep 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया

सार

अजीतमल नगर पंचायत में तीन महीने से नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। जलभराव और निर्माण बंद होने से नागरिकों को भारी दिक्कत और व्यापार में नुकसान हो रहा है। ठेकेदार को काम दोबारा शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीतमल। नगर पंचायत के बाशिंदों को सहूलियत देने को तीन महीने पहले नाला निर्माण शुरू किया था। बावजूद इसके अभी तक निर्माणाधीन नाला तैयार नहीं हो सका, हालांकि जलभराव के विरोध से ठेकेदार ने भी नाला निर्माण बंद है। पर आज तक दोबारा काम शुरू नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने जलनिकासी की समस्या के निस्तारण के लिए दो करोड़ की लागत से इंटर कॉलेज से अजीतमल तिराहे तक नाला निर्माण प्रस्तावित था। इसके लिए सात माह पहले टेंडर कराया गया था। बाद में ठेकेदार ने नाला निर्माण शुरू किया। पिछले तीन माह से खोदे गए नाले को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे पुराने मुगल रोड पर जलभराव की समस्या हो रही है।







बोले नागरिक, हो रही दिक्कत



फोटो- 24 एयूआरपी 04 गोपाल जी। संवाद



फोटो- 24 एयूआरपी 05 शिव कुमार। संवाद



फोटो- 24 एयूआरपी 06 सतीश दुबे। संवाद



फोटो- 24 एयूआरपी 07 राहुल सभासद। संवाद

मोहल्ले के गोपालजी ने बताया कि तीन महीने से नाला अधूरा पड़ा है। इससे उनकी दूध डेरी का कार्य बंद है। दूसरी दुकान किराए पर लेकर कार्य कर रहे हैं। इससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। शिवकुमार ने बताया कि बरसात में नाला निर्माण होने जा रहा था। इसे बंद करवा दिया गया था। तभी से लोग तख्ता व लकड़ी डालकर निकलने को मजबूर हैं। सतीश दुबे ने बताया कि नाला अधूरा पड़ा होने से बुजुर्गों व महिलाओं को दिक्कत है। आए दिन लोग गिरते हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सभासद राहुल तिवारी ने बताया कि ठेकेदार से कई बार फोन से वार्ता हुई है। शीघ्र ही कार्य शुरू कराने का आश्वासन दे रहा है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन




-



दोबारा शुरू होगा काम



नाला निर्माण का टेंडर सात महीने पहले ही हो चुका था लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं कराया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी और काम बंद करवा दिया था। अब ठेकेदार से पुनः काम शुरू करने के लिए कहा गया है।- आशा चक, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें