फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वेदों से दुरुस्त होती है जीवन की दिशा व दशा

Thu, 14 Aug 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14 एयूआरपी 21 लड्डू गोपाल का अभिषेक करते अंकुश महाराज। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड किनारे आर्य समाज मंदिर में चल रही वेदकथा के छठे दिन हवन के बाद कथा सुनाई गई। आचार्य राम प्रसाद आर्य ने भजन-कीर्तन से समाहित इस कथा में वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेद हमारे जीवन की दिशा व दशा को दुरुस्त रखते हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों को वेदों का ज्ञान कराया था। सती प्रथा से लेकर तमाम बुराइयों का अंत इन वेदों के आधार पर कर दिया था। वेद हमें संस्कार सिखाते हैं। नारियों को शिक्षा से जोड़ना वेद सिखाते हैं। इस मौके पर महेश चंद्र, रामकुमारी, वेद प्रकाश राठौर, ओम प्रकाश आर्य, दिनेश आर्य, अंजना गुप्ता, हरिकेश आर्य, आनंद आर्य, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र दुबे समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें