फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश, असलहे लेकर आने का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधान व पति पर हमला के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने रातभर दबिश दीं लेकिन उनका कोई सुराग न लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने चापड़ व असलहे से हमला कर घायल किया था। एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जिसे कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव क्योंटरा में बुधवार सुबह तिरंगा यात्रा निकालने को प्रधान मीरा देवी व उनके पति अखिलेश पांडेय ग्रामीणों के साथ तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शहर व गांव के करीब 70 से अधिक बाइकों से हमलावर वहां पहुंचे। आरोप है हमलावरों में मयंक दुबे ने चापड़ से प्रधान पर जान से मारने के नीयत से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी हाथ में असलहे लिए थे। बाद में मयंक दुबे व उसके साथी ने प्रधान के पति अखिलेश पांडेय पर चापड़ से हमला कर दिया।
जिससे उनका बायां कान कट गया। बाद में पास में रखे सरकारी समान में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि मयंक व आयुष पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित का कहना है कि हमले के समय मयंक का पिता लाइसेंसी रिवाॅल्वर लिए थे। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
हमले में यह हैं नामजद
प्रधान व उनके पति पर हमला करने में शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर सूर्या टाॅकीज के पास रहने वाले मंयक दुबे, आशीष अवस्थी, आयुष चतुर्वेदी, आवास विकास निवासी गोलू दुबे, गांव क्योंटरा निवासी मोहित यादव, श्रीधर, हर्ष यादव, प्रखर मिश्रा, कपिल यादव, श्याम यादव, पुतू, गौतम दुबे पर जानलेवा हमले सहित अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपित 8055 नाम से चलाते हैं गैंग
जिन आरोपियों ने प्रधान व उनके पति पर हमला किया था। वो 8,055 नाम से एक गैंग को चलाते हैं। पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना मयंक दुबे है। आरोपी पहले भी कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। इस घटना का करने के बाद आरोपियों ने कोतवाली पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें