फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइन नंबर प्लेट का खेल, विभागीय नियम हो रहे फेल

Fri, 15 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वाहन चालक नियम कायदे ताक पर रखकर वाहनाें पर अपनी मर्जी मुताबिक डिजाइन नंबर प्लेट लगा मार्गों पर दिनभर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन



कई-कई वाहनों पर तो नंबर ही समझ में नहीं आते हैं कि उनकी नंबर प्लेट पर चार अंकों का नंबर है या तीन अंकों का। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी घटना करके भागने वाले वाहनों को चिंहित करने में होती है। बावजूद इसके न तो एआरटीओ और न ही पुलिस महकमे ने इस ओर ध्यान देने की जरूरत समझी है।


 
एआरटीओ और पुलिस महकमे की अनदेखी से शहर में वाहन संचालक डिजाइन नंबर लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नंबर प्लेट पर अंकित चार अंकों में सीरीज बनाने के चक्कर में वाहन स्वामी इस तरह से नंबर प्रिंट करवाते हैं जिससे शुरू का नंबर अन्य नंबरों की तुलना में छोटा व नीचे छिपा जैसा दिखाई देता है।
विज्ञापन



मजे की बात तो यह है कि प्रतिदिन ऐसी नंबर प्लेट लगाकर दर्जनों वाहन शहर के मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। इसके बावजूद न तो एआरटीओ और न ही पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान देने की जरूरत महसूस नहीं की।
विज्ञापन


बाइक व चार पहिया छोटे वाहनों में नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाकर मार्गों पर चलाने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसके खिलाफ सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-  अभिषेक कनौजिया, एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें