फोटो-14एयूआरपी30 - बिधूना सीएचसी में खड़ी कंडम एंबुलेंस। संवाद
औरैया। मरीजों को अस्पतालों तक ले जाने वाली एंबुलेंस समय के साथ चलन से बाहर हो जाती है। सीएचसी स्तर पर ये कंडम एंबुलेंस खड़ी हुई है। इनके निस्तारण को लेकर विभाग की निगाहें हटी हुई हैं। अभी हाल ही में दिबियापुर सीएचसी परिसर में लगी आग के बीच कुछ एंबुलेंस जल भी गई थी। यह नजारा सामने आने के बाद भी कंडम एंबुलेंस से विभाग का ध्यान हटा हुआ है।
सीन-01)
वर्षों से किया जा रहा पत्राचार
बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कंडम एंबुलेंस खड़ी है। इसे लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि एक गाड़ी कंडम खड़ी है। कई वर्षों से इसके नीलामी के लिए सीएमओ ऑफिस पत्राचार पहले किया जा चुका है। सीएमओ कार्यालय से ही इसकी नीलामी की प्रक्रिया होती है।
-
आदेश के हिसाब से होगा काम
अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एंबुलेंस व एक जीप कंडम पड़ी है जो कि परिसर के पीछे खड़ी हुई हैं। सीएचसी अधीक्षक अशोक राय ने बताया कि अभी उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। इसके चलते अभी डिस्पोजल के लिए की कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा जो भी आदेश मिलेगा। उसी के हिसाब से आगे कदम बढ़ाया जाएगा।
फोटो-14एयूआरपी30 - बिधूना सीएचसी में खड़ी कंडम एंबुलेंस। संवाद