औरैया। गर्मी के मौसम में फसलों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने वालंटियर के साथ बैठक की।
इससौरान विभाग ने गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया कि आग लगने की स्थिति में केवल अग्निशमन विभाग के भरोसे न बैठकर तत्काल स्थानीय संसाधनों से उसे नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर देना चाहिए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने आपात स्थिति के लिए 9454418418 व 9454418417 नंबर जारी किए हैं, जिन पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन के अनुसार, क्षेत्र में मौजूद सभी कार्यशील जल स्रोतों की सूची को अपडेट रखने को कहा गया है।
सूचना देते समय यह बताना भी अनिवार्य होगा कि रास्ता छोटा है या बड़ा, जिससे मौके पर छोटा या बड़ा वाहन भेजा जा सके। संभव होने पर स्थानीय लोगों से दमकल की गाड़ी को आसान रास्ते से मौके पर ले जाने की अपील की गई है। (संवाद)