अछल्दा। ग्वारी गांव स्थित आरआरसी सेंटर में बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटके मिले डिलीवरी बॉय सनी कुमार (18) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गांव बकौहा निवासी रवि कुमार का बड़ा बेटा सनी कुमार बीती आठ जनवरी को ही गांव के एक साथी के साथ गौतम बुद्ध नगर में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने गया था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने उसका शव ग्वारी गांव के आरआरसी सेंटर के टीन शेड के नीचे फंदे से लटका देखा था। उसके हाथ पर उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला था।