दिबियापुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। इससे फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का भी रूट बदला जाएगा।
प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि फफूंद स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
इस अवधि में ट्रेन अपने निश्चित मार्ग के बजाय दानापुर, पाटलिपुत्र, शाहपुर पटोरी व बरौनी होकर चलेगी। इससे ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। उन्होंने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व 23 सितंबर से इस ट्रेन की स्थिति की जानकारी करने की अपील की।(संवाद)