फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिछले वर्ष से अधिक हुई बारिश, फसलों के लिए शुभ संकेत

Sat, 08 Aug 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
खेत में लहलहा रही धान की फसल।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। लगातार हो रही बारिश ने बीते वर्ष के बारिश के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। कृषि मौसम विभाग के दावे के तहत इस सीजन में शुक्रवार तक जनपद में 260.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इस तारीख तक 257.01 मिमी बारिश हुई थी। ऐसे में इस वर्ष अब तक करीब तीन मिमी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे धान व मक्का की फसल के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की फुहारों वाली बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। इससे धान, मक्का और बाजरा की फसलों को बड़ा लाभ मिल रहा है। धान की रोपाई वाले खेतों में पानी की उपलब्धता बेहतर होने से किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ रहा है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पटल सिंह का कहना है कि समय पर और संतुलित बारिश फसलों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होती है। इस वर्ष अब तक बारिश का आंकड़ा पिछले वर्ष से अधिक होने के कारण खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार होने की संभावना बढ़ गई है। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह सामान्य और संतुलित बारिश होती रही तो किसानों को बेहतर पैदावार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार तक जनपद में 260.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वर्तमान में धान, मक्का और बाजरा जैसी खरीफ फसलों के लिए अनुकूल है। हालांकि किसानों को खेतों में जलभराव की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए और मौसम विभाग की आगामी चेतावनियों के अनुसार कृषि कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें