फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

Mon, 24 Aug 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने नगर के प्रमुख चौराहों एवं दुकानदारों को प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही उनकी समस्या सुन उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


 
यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव पंकज यादव, युवा सपा नेता गौरव रघुवंशी, रामपाल यादव के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं किसानों को मुफ्त सिंचाई, ऋण माफी योजना, किसान दुर्घटना बीमा, राजनैतिक पेंशन, मार्गों का चौड़ीकरण, डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, समाजवादी एबूुलेंस सेवा की जानकारी दी।


भगत सिंह चौराहे से आरंभ हुआ प्रचार-प्रसार नदी तिराहा, मैन बाजार, दिबियापुर तिराहा, पुरानी तहसील चौराहा से नगर के दुकानदारों को सरकार की उपलब्धियों के प्रपत्रों को बांटने के बाद पार्टी के युवा नुमाइश मैदान पहुंचे।
विज्ञापन



लोगो को सरकार के कार्यों को बताकर प्रपत्रों का वितरण किया। इस मौके पर मुलायम यूथ के सोनू कुशवाहा, सभासद शिवम यादव, वीनी यादव, दीपक गुप्ता, अनिल कुमार, अखिलेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें