फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क व रेल हादसों में मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 25 May 2025 04:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पिछले 48 घंटे के अंतराल में हुईं सड़क व रेल दुर्घटनाओं में मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार की देर शाम दिबियापुर के समाधान पुरवा चौराहे के पास एक करीब 60 वृद्ध की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद मौत हो गई थी। वृद्ध ने लाल रंग की कमीज व काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस का कहना है कि अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।

दूसरी घटना में 23 मई की रात करीब 10 बजे पाता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर चंपारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेंद्र नागर ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर सतीश चंद पत्नी शीतला देवी लिखा है, लेकिन किसी परिजन ने संपर्क नहीं किया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें