फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पक्षियों के लिए बांटे मिट्टी के प्याले

Sun, 25 May 2025 04:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मिट्टी के प्यालों का वितरण करते गोपाल सेवा संस्थान के पदाधिकारी। - फोटो : मिट्टी के प्यालों का वितरण करते गोपाल सेवा संस्थान के पदाधिकारी।
विज्ञापन
औरैया। श्रीगोपाल सेवा संस्थान की ओर से रविवार को मोहल्ला महावीरगंज व नारायनपुर में पक्षियों के लिए घर-घर मिट्टी के प्याले बांटे गए।
विज्ञापन

संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि गर्मी में पक्षियों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए निशुल्क प्याले बांटे गए हैं। प्रांतीय महासचिव आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि लोग प्यालों में पानी भरकर रखें। इससे परिंदों, गिलहरी व बंदरों आदि को आसानी से पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर योग प्रशिक्षक पायल पोरवाल, अंजू पोरवाल, मनोज कुमार, राजीव पोरवाल, कपिल गुप्ता, विकास पोरवाल, दिनेश मिश्रा, संजय पोरवाल, रामआसरे गुप्ता, हिमांशु दुबे, देवमुनि पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें