फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुंडे में दुपट्टे के फंदे से महिला का लटका मिला शव

Thu, 10 Jul 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। एक महिला ने कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से महिला का शव ने लटका मिला। भनक लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

कुदरकोट कस्बा निवासी अर्जुन सिंह हैंडपंप बोरिंग का काम करता है। गुरुवार की सुबह वो काम पर चला गया था। परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। पत्नी मधु (30) शाम को घर में काम कर रही थी। काम खत्म करने के बाद वो अपने कमरे में चली गई और अंदर से कमरे को बंद कर लिया। बाद में कमरे में छत में लगे कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से मधु लटक गई।
काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं निकली तो जेठानी मालती देवी ने कमरे का दरवाजा खोला तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। शोर मचाया तो परिजन वहां पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें