फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेनों के आवागमन से दो घंटे बंद रही क्राॅसिंग, जाम

Wed, 03 Jun 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
क्रॉसिंग बंद होने से जाम में खड़े राहगीर व वाहन।संवाद - फोटो : गायत्री श​क्ति पीठ मंदिर में आयोजित ​शिविर में योग का प्र​शिक्षण करते बच्चे।
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार दोपहर लगातार ट्रेनों के आवागमन से क्राॅसिंग दो घंटे तक बंद रही। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। तेज धूप में राहगीर जाम में फंस कर परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे डीएफसी ट्रैक से डाउन लाइन की आगे पीछे लगी मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई थी। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस सहित अन्य दो गाड़ियों को भी निकाला गया। इसमें करीब दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद क्राॅसिंग को खोला गया।
इससे जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक व दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बनी रही। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।

क्रॉसिंग बंद होने से जाम में खड़े राहगीर व वाहन।संवाद- फोटो : गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें