फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 45 मिनट बंद रही क्रॉसिंग जाम से जूझते रहे राहगीर

Sat, 27 Dec 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8-रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर 45 मिनट तक क्रॉसिंग बंद रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक नहीं खोला गया। ऐसे में अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर लगभग 1:45 बजे फाटक खोला गया। इस दौरान जल्दी निकलने की होड़ में ट्रैक पर बाइकों ने बड़े वाहनों का रास्ता रोक लिया। इससे यहां भी लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा।
मौके पर आरपीएफ व पीआरडी किर्मयों ने वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया। राहगीरों ने बताया कि जाम के चलते पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें