फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की कुर्बानी सुनाकर डीएम ने बच्चों में भरा जोश

Sat, 27 Dec 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- नौनिहालों से केक कटवाते डीएम। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। धर्म रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह की स्मृति में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बच्चों को बुलाकर दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में पीएम के संबोधन को सुनाया गया। इसके बाद बच्चों को दोनों साहिबजादों की कुर्बानी की गाथा सुनाई गई।
वीर बाल दिवस व साहिब गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम को भी दिखाया गया। इसके बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को जोरावर सिंह व फतेह सिंह की कहानी सुनाई। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को इस्लाम न कबूलने पर जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने गुरु गोबिंद सिंह व उनके वीर सुपुत्रों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटा और उन्हें उपहार में लंच बाक्स दिए। इस मौके पर सीडीओ संत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें