फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंदियों को ‘अंजाम’ का बोध करा रही अपराधियों की ‘ढपक’ चाल

Tue, 16 Sep 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी06- एसपी अभिजीत आर शंकर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। मेहनत-मजदूरी की जगह जुर्म की दुनिया में कदम रखकर धन कमाने वालों की ढपक (लगड़ी) चाल जेल के बंदियों को अपराध का बोध करा रही है। पैर में धंसी पुलिस की गोली का असहनीय दर्द चीख बनकर जेल की चारदीवारी के अंदर गूंज रहा है। मौजूदा समय में वह जिस पीड़ा से गुजर रहें हैं, यदि इससे सबक लेकर जेल से बाहर निकले तो आम नागरिक चैन की सांस ले सकेगा।
विज्ञापन


एक जनवरी 2025 को माढ़ा गैंग के सरगना 25 हजार के इनामी राजदीप निवासी पातेपुर सदर कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। राजदीप पर गैंगस्टर व हत्या के प्रयास समेत 20 मुकदमे थे। 20 फरवरी 2025 को बिधूना पुलिस व स्वाॅट टीम की पसुआ पुल के आगे उड़ेला पुल मोड़ पर मैनपुरी जिला के करहल थाना क्षेत्र के कैरावली निवासी लवकुश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
हत्या के प्रयास, चोरी व गिरोहबंद जैसे अपराधों में यह आरोपी संलिप्त था। इस पर 13 मुकदमें दर्ज हैं। 24 फरवरी को थाना सहार की पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम से दिबियापुर थाना क्षेत्र के चमरौहा निवासी दुर्लभ उर्फ पिंटू यादव व यहीं का शिवम मुठभेड़ में घायल हो गया। दोनों ने दिलीप नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की थी। वहीं, 10 जून को लूट के आरोपित रोहित निवासी ग्राम गिहार बस्ती नारायणपुर कोतवाली सदर व उसका साथी मंगल घायल हो गया था।
विज्ञापन

छह सितंबर 2025 को गो-तस्करी में शामिल आरोपित रघुवीर निवासी पटेल नगर बंजारा बस्ती भीलवाड़ा प्रतापनगर राजस्थान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वहीं, इसी मामले में 16 सितंबर को आरोपी धर्मेंद्र यादव निवासी सामपुर बिधूना कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।
-
अपराधियों के हौसले हो रहे पस्त

-पुलिस का यह सराहनीय कार्य है। अपराधियों को पुलिस की यही भाषा समझ आती है। वह पकड़े जाते और छूट जाते हैं। जब अपराधियों पर इस तरह की कार्रवाई उनके हौसले पस्त कर रही है।
अजय अंजाम, कवि


अपराधियों में पैदा होगा खौफ

-जिस तरह से पुलिस अपराधियों को सबक सिखा रही है, उससे निश्चित तौर पर अपराध कम होगा और अपराधियों में खौफ पैदा होगा। मौजूदा समय में पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है।


राहुल सेंगर, निवासी कखावतू




जवाबी कार्रवाई करना मजबूरी ......जनता में भय व्याप्त कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अपराधियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा जाता है तो वह पुलिस पर ही गोली चला देते हैं, ऐसे में पलटवार करना पुलिस की मजबूरी बन जाती है।
विज्ञापन

अभिजित आर शंकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें