फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेंच कपास की जमीन पर बनी चिमनी शहर का बनेगी आकर्षण केंद्र

Wed, 15 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में विकास कार्यों के साथ ही पुराने स्थानों को संवारा जा रहा है। इस कवायद में पालिका की निगाहें अब पेंच कपास की जमीन पर बनी सालों पुरानी चिमनी पर जा टिकी हैं। इस चिमनी को शहर में आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए आर्किटेक्ट से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में चौराहों को संवारा जा चुका है। राजस्थानी पत्थरों से यहां की शोभा बढ़ाई गई है। अब शहर में रोडवेज बस स्टैंड से सटी पेंच कपास की जमीन पर गेस्ट हाउस से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इधर इस जमीन पर सालों पहले बनाई गई चिमनी खड़ी हुई है। इस चिमनी को ढहाने के बजाय पालिका अब इसे भव्य बनाने जा रही है।
इस चिमनी को आकर्षक लुक देने के लिए पालिका ने आर्किटेक्ट से सर्वे शुरू कराया है। 200 फीट ऊंची यह चिमनी शहर की सबसे ऊंची जगह है। इसकी मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई के जरिए इसे संवारा जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि पेंच कपास की जमीन पर बनी चिमनी अभी भी मजबूत है। इसे आकर्षक लुक देने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जिसके बाद पालिका के बजट से इस जगह को भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें