फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं की सरकारी खरीद में नमी और चमक बनी रोड़ा

Wed, 15 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में हुई बारिश व ओलावृष्टि का असर गेहूं की सरकारी खरीद पर भी देखने को मिल रहा है। चमक के साथ ही गेहूं में नमी मानक से ज्यादा निकल रही है।
विज्ञापन

़ ऐसे में क्रय केंद्र पर पहुंच रहे किसानों को प्रभारी गेहूं को सुखाने की सलाह दे रहे हैं। उधर विपणन विभाग की ओर से शासन में बारिश के चलते गेहूं खरीद में ढिलाई बरतने को लेकर पत्राचार किया गया है, जवाब का अब इंतजार किया जा रहा है।
जनपद में गेहूं की कटाई इन दिनों जोरों पर चल रही है। बारिश के बाद हो रही गेहूं की कटाई में उपज की गुणवत्ता में गिरावट भी आई है। गेहूं की चमक कम हो गई है यही नहीं नमी की मात्रा बढ़ गई है। उधर विपणन विभाग की ओर से जनपद में 56 क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। 30 मार्च को खोले गए इन केंद्रों को 15 दिन हो गए हैं। शुरुआती दौर में बोरों की समस्या को अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। कोटेदार से अभी तक 30 हजार बोरे केंद्रों पर मंगवाए जा सके हैं।
विज्ञापन

उधर स्टॉक में 30 हजार बोरे उपलब्ध हैं। गेहूं खरीद की शुरु हुई प्रक्रिया अभी तक नौ केंद्रों पर 14 किसानों तक सीमित है। बाकी 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का खाता नहीं खुल सका है। किसान क्रय केंद्रों पर पहुंच तो रहे हैं। लेकिन गेहूं में नमी होने के चलते केंद्र प्रभारी खरीद करने से कतरा रहे हैं। गेहूं में 12 फीसदी नमी का प्रावधान है। लेकिन केंद्रों पर पहुंच रहे गेहूं में नमी का प्रतिशत 15 तक जा रहा है। ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। हालांकि विपणन विभाग की ओर से शासन में बारिश का हवाला देते हुए गेहूं की चमक में ढिलाई बरतने को लेकर पत्राचार किया गया है। जहां से अनुमति मिलने के बाद गेहूं खरीद को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-
548 क्विंटल खरीदा गया गेहूं
जनपद में बनाए गए 56 क्रय केंद्रों के सापेक्ष नौ पर खरीद शुरू हो सकी है। यहां पर 14 किसानों से 548.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। शासन स्तर से जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 25500 एमटी का है। 25 क्रय केंद्रों पर हाल ही में ई-पॉप मशीनें पहुंची हैं। अब यहां पर गेहूं खरीद को रफ्तार दी जा सकेगी।
विज्ञापन


किसान बोले-ढील मिलने का इंतजार
क्रय केंद्र पर उपज लेकर पहुंचे थे लेकिन चमक कम है। ऐसे में केंद्र प्रभारी ने मानकों में ढील मिलने तक इंतजार करने को कहा है।-सरमन सिंह

बारिश के चलते गेहूं की चमक और नमी की गुणवत्ता खराब हो गई है। केंद्र पर जांच कराई थी। थोड़े दिन रुकने के लिए कहा गया है।-छोटे सिंह

नौ क्रय केंद्रों पर 14 किसानों की उपज खरीदी गई है। बारिश के चलते गेहूं की कम हुई चमक को लेकर शासन में क्रय मानकों में ढिलाई बरतने के लिए पत्राचार किया गया है। बोरे व अन्य समस्या को दूर करा दिया गया है। जल्द ही गेहूं खरीद को रफ्तार दी जाएगी।
-बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें