फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर बच्चों ने मचाया धमाल

Mon, 11 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुना प्रसाद पार्क में आरएस मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धमाल मचाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नाटक और लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सांसद अशोक दोहरे ने बच्चों की कला को जमकर सराहा। चेयरमैन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरुआत सांसद अशोक दोहरे ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने विद्यालय प्रबंधक शिवमहेश दुबे की सराहना की। सांसद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करते हैं। इससे हमें दूसरे प्रदेशों की संस्कृति की जानकारी भी मिलती है।

छात्रा पूनम का गुजराती नृत्य डांडिया खूब सराहा गया  तृप्ति, कीर्ति, शिखा ने भारत माता की लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकाें की तालियां बटोरी। अंत में चेयरमैन अशोक चक ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश पांडेय, देवालय चौधरी, बृजेश दीक्षित, बदन सिंह, श्रीकृष्ण दोहरे, संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें