फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: केंद्रीय टीम ने दूसरे दिन भी परखीं सीएचसी की सुविधाएं

Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33-निरीक्षण करती केंद्रीय टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
अयाना। सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की दो सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी जांच की।
विज्ञापन

टीम में शामिल दिल्ली के डॉ. राहुल चेकर व डॉ. गजे सिंह ने ओपीडी, एक्सरे कक्ष, पैथोलॉजी आदि की जांच के साथ वाहन पार्किंग, साफ सफाई आदि की जांच की।
टीम ने अस्पताल परिसर, वार्डों की स्थिति, स्वच्छता और उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों का जायजा लिया। इसके बाद स्टॉक रूम की जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवश्यक दवाएं और जीवन रक्षक इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
इसके अलावा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यशैली की समीक्षा की गई। टीम ने ओपीडी और इनडोर मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बात कर फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, टीम ने कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता जताई, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने टीम को उपलब्ध संसाधनों के भीतर बेहतर सेवाएं देने का आश्वासन दिया। निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर सीएचसी का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 70 फीसदी से अधिक अंक आने पर सीएचसी को एनक्वास प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्रीय टीम की ओर से निरीक्षण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें