फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को अपनी बताकर वाहवाही लूट रही सपा

Mon, 10 Aug 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की योजनाओं को अपना बताकर उत्तर प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बन सके।
विज्ञापन



 
यह बात कानपुर मंडल के चार जिलों की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान विभाग कार्यशाला के समापन पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही।


केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की अटल सरकार ने जनहित में कई काम किए थे। अटलजी की सरकार दोबारा आती तो देश के विभिन्न राज्यों में बाढ़ की विभीषिका एवं सूखे की मार से किसान बच जाते। भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों तक अटल सरकार की जनहितकारी नीतियों को पहुंचा नहीं पाए।
विज्ञापन



आज आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार को नंगा करने को भाजपा कार्यकर्ताओं के पास कई मुद्दे हैं, उन्हें लेकर हम सभी को जनता के बीच जाना चाहिए।


 
इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश, सुब्रत पाठक, डा. रजनी सरीन, गीता शाक्य, अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, गिरीश तिवारी, लाखन सिंह राजपूत, शिव सिंह भारतीय, सर्वेश कठेरिया, सर्वेश भदौरिया, भूरे चौबे, जीत कुमारी दुबे, साधना पोरवाल, प्रेम कुमार गुप्ता, टीटू यादव, नवीन पोरवाल, असित पांडेय मौजूद रहे।


 
खाद सब्सिडी सीधे पहुंचेगी किसानों के खातों में - दिबियापुर (औरैया)। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि गैस सिलेंडर सब्सिडी की तरह खाद सब्सिडी भी सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी। इससे खाद की कालाबाजारी रुक जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें