फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से किसान को जबरन ले गए कार सवार, शिकायत पर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थानाक्षेत्र के कंधिया गांव में गेहूं के खेत में पानी लगा रहे किसान को कुछ कार सवार जबरन ले गए। इसकी शिकायत किसान की पत्नी ने कार सवारों के घर में की तो दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर दी। महिला ने जबरन खेती लिखवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कंधिया गांव निवासी संतोष देवी पत्नी बलवीर सिंह दोहरे ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बुधवार को पति खेत पर पानी लगाने गए थे। इसी बीच सुभानपुर अड्डा निवासी कुछ लोग काले रंग की कार से वहां पहुंचे और पति को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस बात का जब उसने विरोध किया और कार सवारों के घर शिकायत की तो दबंगों ने उसके घर आकर तोड़फोड़ करके धमकी दी।
महिला ने बताया कि उसके पति के नाम 20 बीघा जमीन है, जिसे कुछ लोग जबरन अपने नाम लिखवाना चाहते हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई का जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें