फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तिलक से लौट रही कार बेकाबू होकर पलट गई

Sun, 08 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1-सड़क किनारे पलटी पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तिलक चढ़ाकर लौट रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार पांचों लोग को गंभीर चोट नहीं आईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

कानपुर देहात स्थित थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव सिठऊ मताना निवासी विजय सिंह, उनकी पत्नी कुसमा, इटावा के अशोक नगर निवासी डॉ. अमित कुमार, इटावा के लखना निवासी विक्रम सिंह व उनकी पत्नी बीमा कन्नौज के तिर्वा कस्बा में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वापस जाते समय बेला के कानपुर मार्ग पर गांव पिपरौली शिव के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार सवार किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीछे से आ रहे अन्य वाहनों की मदद से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार सवार को बाहर निकाल लिया गया था। कार बेकाबू होने से पलटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें