फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इटावा-कन्नौज राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल

Sun, 08 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-घायल महिलाओं को एंबुलेंस से ले जाते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई संगठन
विज्ञापन
कुदरकोट। इटावा-कन्नौज रोड पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना के पास दो बाइकों की सामने से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां तीन की हालत नाजुक होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दलालपुर बरौना निवासी शरद (27) अपनी पत्नी ज्योति (24) के साथ बाइक से बहन के घर बाजारहार जा रहे थे। गांव कुदरकोट स्थित थाना परिसर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर थाना कुदरकोट के गांव सराय शिशग्राम निवासी भोलू (25), मुन्ना (23) के साथ लखनऊ से आया रिश्तेदार वाहिद (28) सवार थे। भिड़ंत के बाद दोनों बाइक सवार दंपती समेत पांच घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एरवाकटरा और बिधूना सीएचसी ले भिजवाया। एरवाकटरा सीएचसी में भर्ती शरद और उनकी पत्नी ज्योति की हालत चिंताजनक होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, बिधूना सीएचसी में भर्ती वाहिद की गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए दंपती समेत पांच लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें