फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्मी से पहले बढ़ जाएगी छह बिजली उपकेंद्रों की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गर्मी में उपभोक्ताओं को ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसे लेकर विद्युत निगम की ओर से जिले के छह उपकेंद्रों में क्षमता बढ़ोतरी का काम किया जा रहा है। केशमपुर उपकेंद्र पर यह काम भी पूरा कर लिया गया है। अन्य उपकेंद्रों में युद्ध स्तर पर काम जारी है। करीब 5.71 करोड़ की लागत से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के बीच कूलर व एसी समेत अन्य उपकरणों के बहुतायत प्रयोग से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में मशीनों से लेकर ट्रांसफार्मरों में स्पार्किंग व अन्य समस्याएं आती है। ओवरलोड से लो-वोल्टेज की समस्या भी खड़ी हो जाती है। बढ़ती आबादी के बीच विद्युत निगम ने जिले के छह उपकेंद्रों की क्षमता संवर्धन के काम पर फोकस किया है। इस कड़ी में केशमपुर उपकेंद्र की क्षमता 18 से बढ़ाकर 20 एमवीए कर दी गई है। वहीं विभागीय लक्ष्य के अनुसार प्लास्टिक सिटी उपकेंद्र की क्षमता तीन से बढ़ाकर पांच एमवीए की जाएगी। एरवाकटरा उपकेंद्र की क्षमता 15 से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी। वहीं लहरापुर उपकेंद्र की क्षमता पांच से बढ़ाकर 10 एमवीए होगी। नदीपुर उपकेंद्र की क्षमता पांच से बढ़ाकर 10 एमवीए होगी। इसी तरह अजीतमल उपकेंद्र की क्षमता 20 से बढ़ाकर 28 एमवीए होगी। गर्मी से पहले यह कार्य उपकेंद्रों पर पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

वर्जन्
विद्युत उपकेंद्रों पर लगातार लोड बढ़ रहा है। इसे देखते हुएछह उपकेंद्रों क्षमता बढ़ाई जा रही है। गर्मी तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-सुनील कुमार अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें