फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी को गोली मारने वाले चिंह्ति

Mon, 09 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम प्रमुख चौराहे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर जेवरात भरा थैला छीनने के प्रयास की घटना से दिबियापुरवासी सहमे हुए हैं। रविवार सुबह घटनास्थल की जांच करने पहुंचे एसपी मनोज तिवारी ने लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने को पुलिस एवं एसओजी की तीन टीमें गठित कर दीं।
विज्ञापन


एसपी ने दावा किया संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

फफूंद चौराहे के समीप रेलवे ओवरब्रिज के किनारे स्थित घटनास्थल पर पहुंचे एसपी मनोज तिवारी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता एवं अन्य ने मांग की कि फफूंद चौराहे, सहायल तिराहे समेत बाजार के अन्य प्रमुख केंद्रों पर पुलिस पिकेट लगवाई जाए। नहर पुल पर यातायात बहाल रखने के लिए वहां पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। इसके साथ ही नगर में गश्त तेज की जाए।
विज्ञापन


एसपी ने थानाध्यक्ष केडी यादव, पुलिस उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो अलग अलग टीमें एवं एसआई शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक एसओजी टीम का गठन कर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाए।
 
सीसीटीवी कैमरों से होगी संदिग्धों की निगरानी--दिबियापुर ( औरैया )। नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं हाई वैल्यू वाले प्रतिष्ठानों के बाहर भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाकर संदिग्धों पर निगरानी रखी जाएगी। सभी सीसीटीवी से नगर की निगरानी के लिए थाने में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

एसपी मनोज तिवारी ने यह बातें प्रेस प्रतिनिधियों से कहीं। कहा कि जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें हाई वैल्यू वाले स्थानों जैसे बैंकों ज्वैलरी शाप, मोबाइल शाप, इलेक्ट्रानिक्स शोरुम आदि प्रतिष्ठानों के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा जाएगा।

इसके साथ ही चौराहों तिराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
 
गोली मारकर बैग लूटने का मुकदमा दर्ज- दिबियापुर ( औरैया )। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में उपचार करा रहे घायल सर्राफा व्यापारी दिलीप उर्फ पप्पन यादव निवासी लोहियानगर के भाई राजू यादव ने बताया कि दिलीप की हालत स्थिर बनी हुई है। देर शाम तक घायल को होश नहीं आया है।

शरीर में धंसीं दो गोलियां चिकित्सकों ने निकाल ली हैं। राजू यादव ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को दी गई तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गोली मारकर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें