कोतवाली अजीतमल में सीओ रमेश भारतीय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने तीन दिन के अंदर डग्गामार वाहनाें द्वारा चौराहों पर लगाए जा रहे जाम से निपटने के आदेश दिए।
आईना दिवस में नगर पंचायत चेयरमैन अशोक चक से बातकर फफूंद रोड बाबरपुर में दुकानदाराें द्वारा किए गए अतिक्रमण से निपटने की रूपरेखा तैयार की।
रहमापुर निवासिनी कुसुमलता ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी आज तक सुनवाई नहीं हुई है। सीओ ने संबंधित चौकी प्रभारी को बुलाकर फटकार लगाई। कृपालपुर निवासी मुुलायम सिंह ने मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न होने की बात कही।
गांधीनगर की सभासद उर्मिला देवी ने बार-बार नाली तोड़ देने की शिकायत की। सभासद दीपक सिसौदिया द्वारा डग्गामार वाहनाें द्वारा लगाए जा रहे जाम तथा फफूंद रोड बाबरपुर में दुकानदाराें द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत की।
इस अवसर पर प्रभारी कोतवाल राजा दिनेश सिंह, चेयरमैन अशोक चक, कस्बा इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद, रतन सिंह, प्रधान संतोष सिंह, शिवस्वरूप, विश्राम सिंह, निहाल सिंह, सभासद राहुल सिंह, संजीव कुमार, दीपक, सत्यप्रकाश, दारा सिंह आदि सैकड़ाें लोग उपस्थित रहे।