फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार जोड़ी गई यमुना पुल की टूटी रेलिंग

विज्ञापन
पुल की टूटी रेलिंग जोड़ते कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी पुल की टूटी रेलिंग न जोड़े जाने और खतरे की संभावना को लेकर अमर उजाला ने कई बार खबर प्रकाशित कर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चेताया। तब जाकर 15 दिन बाद शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की रेलिंग को जोड़ा जा सका।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की रेलिंग 22 अप्रैल की देर रात ट्रक की टक्कर से टूट गई थी। हादसे में ट्रक का एक तरफ का अगला हिस्सा भी पुल से नीचे की तरफ लटक गया था। टूटी रेलिंग जोड़ने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे थे।
हादसे की आशंका के चलते अमर उजाला ने प्रमुखता से इस बात को कई बार प्रकाशित कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को चेताया। इस मामले के संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। जिसके बाद अब जाकर पुल की टूटी रेलिंग जोड़ी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, अनिल कुमार जाटव ने बताया किरेलिंग लगवाने वाले कर्मचारी के घर पर कुछ समस्या हो गई थी। जिसकी वजह से समय लग गया। फिलहाल टूटी रेलिंग जुड़वा दी गई है। अब इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

29 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो07एयूआरपी 20- 30 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो07एयूआरपी 21- पांच मई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें