फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी पुल की दीवार व एप्रोच मार्ग

Sat, 24 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुल के बाईं ओर एप्रोच का क्षतिग्रस्त हिस्सा। - फोटो : पुल के बाईं ओर एप्रोच का क्षतिग्रस्त हिस्सा।
विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की दीवार (विंग वाॅल) बेमौसम बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक विभाग को दीवार व एप्रोच मार्ग बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

पिछले साल की बारिश के दौरान यमुना नदी पुल की विंग वाॅल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे लेकर सेतु निगम की ओर से क्षतिग्रस्त विंग वॉल को सपोर्ट देने के लिए मिट्टी भरी बोरियां व बल्लियों का जाल लगा दिया गया था। वहीं खतरे की संभावना को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से यमुना पुल के एप्रोच मार्ग को मजबूती देने व विंग वाॅल के निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाया गया था।
साल बीत गया, लेकिन यह कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। इसी बीच बुधवार रात हुई बेमौसम बारिश के बीच पुल की दाएं छोर की विंग वॉल समेत मिट्टी भरी बोरियां व बल्ली खाई में जा गिरीं। ऐसे में एप्रोच मार्ग पर वाहनों का आवागमन एक बार फिर से खतरे में आ गया है। विंग वाॅल व एप्रोच मार्ग को लेकर 30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के दिनों में विंग वॉल निर्माण व एप्रोच मार्ग को मजबूती देने की कवायद बंद हो सकती है। जानकारों की माने तो बारिश के दिनों में यह काम संभव नहीं हो सकता है। ऐसे में यमुना पुल पर वाहनों का आवागमन खतरे के बीच रहेगा। आगामी दिनों की बारिश में यहां मिट्टी का कटान और ज्यादा होने की संभावना भी बनी है।

यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए बजट मिल चुका है। इसका काम भी शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसकी मरम्मत भी इसी बजट से की जाएगी।
विज्ञापन

-अमर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें