फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आंधी से टूटे 400 पोल, 36 घंटे बाद भी 200 गांवों की बिजली गुल

Sat, 24 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिजली फॉल्ट को दुरुस्त करते कर्मचारी। - फोटो : बिजली फॉल्ट को दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
औरैया। तेज आंधी को गुजरे दो दिन बीत गए हैं, लेकिन बिजली सप्लाई अब भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। शहर में तो घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार देर शाम तक सप्लाई बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों का अभी भी हाल बुरा है। आंधी में 400 पोल टूटने से 36 घंटे बाद भी 200 से ज्यादा गांवों में शुक्रवार देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल थी। शाम तक शहरी इलाकों की बिजली सेवा दुरुस्त की गई। वहीं कस्बों व ग्रामीण इलाकों शुक्रवार को भी मरम्मत का काम हुआ। पूरे दिन की मशक्कत के बाद कुछ हिस्सों में तो सप्लाई बहाल हो गई, लेकिन 200 से अधिक गांवों की आबादी देर शाम तक अंधेरे में रही।
विज्ञापन

सीमित संसाधन होने की वजह कर वहां पोल बदलने, तार जोड़ने और फॉल्ट की मरम्मत में समय लग रहा है। विभाग के अनुसार शनिवार को भी कई जगह पर काम करवाया जाएगा।

रातभर ठप रहा रुरुगंज फीडर

रुरुगंज। आंधी के दौरान तार टूटने के साथ ही ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से उप केंद्र अछल्दा के फीडर रुरुगंज की आपूर्ति 30 घंटे तक ठप रही। इससे कस्बा समेत करीब 25 गांवों में लोग परेशान हो गए।
गांव निवासी सुनील कुमार, अवनेश कुमार व पीके राजपूत ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। उन्होंने अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। अवर अभियंता धीरेन्द्र गौतम ने बताया कि आंधी की बजह से फॉल्ट आदि होने से आपूर्ति बंद रही थी।
तारों से टहनियां टकराने से कंचौसी में 250 घरों की बिजली फिर गुल
कंचौसी। आंधी में लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने व पोल टूटने से ठप हुई बिजली आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन चंद घंटे बाद ही फॉल्ट हो जाने से 250 घरों की आपूर्ति फिर ठप हो गई। आंधी के बाद कर्मचारियों ने गुरुवार रात दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू की थी।
इसी दौरान ढिकियापुर गांव की मेन लाइन में पेड़ की टहनियां झुककर तारों से टकराने से फॉल्ट हो गया। इससे फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारी शुक्रवार सुबह लाइन ठीक करने में जुट गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह पर फॉल्ट और पोल टूटे थे। बीती रात दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी, लेकिन पेड़ की टहनियों के टकराने से फिर से फॉल्ट हुआ था। उसे ठीक कर दिया गया। (संवाद)

बिधूना में आठ जगह टूटे पोल, 36 घंटे बाद सप्लाई बहाल

बिधूना। आंधी से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में आठ पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर को 36 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। कस्बे के सूरजपुर मोहल्ला, ग्रामीण क्षेत्र के पसुआ व एरवाकटरा फीडर के बिजली पोल टूटने के बाद विभाग ने इनकी मरम्मत का काम शुरू किया था।
दोपहर लगभग 12 बजे कस्बा व ग्रमाीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। बिजली के अभाव में गर्मी से परेशान लोग घर के बाहर टहलते नजर आए। हालांकि अभी विश्व बैंक फीडर उदईपुरा में पोल टूटने से आपूर्ति ठप है। जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि यहां शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बताया कि जहां पोल टूटे थे, वहां कुछ जगहों पर नए पोल लगा दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें