फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पड़ोस में सफाई करने गई युवती का फंदे से लटका मिला शव

Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
काजल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
एरवाकटरा। पड़ोस के घर पर सफाई करने गई युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के समय युवती की मां घर पर थी और पिता रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन

गांव फैजुल्लापुर निवासी अरविंद सिंह मंगलवार को मैनपुरी रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। घर में पत्नी रेनू और बेटी काजल (19) थी। घर के पीछे ही परिवार के भानुप्रताप का घर है जोकि परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने मकान की चाबी अरविंद सिंह को दे रखी है।
मंगलवार शाम करीब सात बजे काजल भानुप्रताप के मकान में सफाई करने गई थी। काफी देर तक उसके वापस न आने पर मां भानु प्रताप के घर पहुंची। वहां कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देखा सन्न रह गई।
विज्ञापन

जानकारी पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पिता और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष जीतम चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें