फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी से झगड़े के बाद लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 30 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33-सुदामा। फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। पत्नी से झगड़े के बाद बिना बताए घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि घर से निकलने के बाद युवक मैनपुरी में अपनी बहन के घर चला गया था। वहां से सुबह घर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उदईपुर निवासी सुदामा (22) की शादी फर्रुखाबाद निवासी मोहिनी से छह मई 2025 को हुई थी। शनिवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। शाम को मैनपुरी के गांव नगला खिलाऊ निवासी बहन पूनम के घर चला गया। वहां बहन ने उसके पहुंचने की सूचना परिजन को दी।
रविवार सुबह युवक बहन से घर जाने की बात कहकर निकल गया। शाम करीब पांच बजे युवक को शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन व परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोपहर में पत्नी मायके चली गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें