फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटकता मिला ग्रामीण का शव

Mon, 31 Mar 2025 04:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाने के सुभानपुर में सोमवार सुबह एक ग्रामीण राजेश का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। सुभानपुर गांव निवासी राजेश (46) सोमवार रात को घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह खेतों की ओर गए किसानों ने उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता देखा।

अनहोनी की जानकारी पर पत्नी, बेटा व अन्य परिजन रोने लगे। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। मौके पर पहुंचे एसआई हेमंत कुमार ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में फंदा गमछे को फाड़ने के बाद रस्सी के रूप में गूंथकर बनाया गया था। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें