फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बकरी चराने गए किसान का शव खेत में मिला

Tue, 27 May 2025 06:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयाना। गांव कचहरी के अड्डा स्थित एक खेत में सोमवार की शाम को एक किसान का शव पड़ा मिला। किसान खेतों में बकरियां चराने गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।




अयाना थाना के गांव जगतपुर निवासी बलवीर सिंह (60) खेती-किसानी व पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार दोपहर को वह बकरियां चराने के लिए कचहरी के अड्डा स्थित खेतों पर गए थे। देर शाम को किसानों ने उनका शव करमपुर निवासी सर्वेश मास्टर के खेत में पड़ा देखा। उनके चेहरे पर मिट्टी लगी थी। पास में ही उनका कुर्ता, लाठी व पानी की बोतल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर मृतक का बेटा उदय सिंह रोता-बिलखता मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें